GATE 2025: गेट स्कोर से आईआईटी में मिलेगा प्रवेश
भारत में कई प्रमुख संस्थान स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए गेट 2025 स्कोर स्वीकार करते हैं। इनमें आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास और आईआईटी रुड़की शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने इच्छित संस्थान और पाठ्यक्रम के लिए विशिष्ट पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए।
GATE 2025: स्कोरकार्ड की वैधता
गेट 2025 स्कोरकार्ड की वैधता तीन साल तक है यानी यह मार्च 2028 तक मान्य रहेगा। उम्मीदवार इसका उपयोग कर सकते हैं:
- MTech/PhD प्रवेश: यह स्कोरकार्ड शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में MTech और PhD प्रवेश के लिए स्वीकार्य है।
- PSU Recruitment: कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम गेट स्कोर का उपयोग नौकरी के लिए आवेदन के रूप में करते हैं।
GATE 2025: स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने का आसान तरीका
- आधिकारिक गेट वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'लॉगिन' टैब पर क्लिक करें।
- अपना एनरोलमेंट ID/ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें।
- डिटेल्स सबमिट करें और अपना गेट 2025 स्कोरकार्ड देखें।
- अब इसको डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सेव करें।