फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम का इंतजार! परीक्षा पास करने के लिए चाहिए इतने अंक

Fri, 28 Mar 2025 04:53 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB 10th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च (मंगलवार) को जारी कर दिया हैं। अब जब इंटरमीडिएट के छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है, तो मैट्रिक (10वीं) के छात्र भी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

विज्ञापन
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी कर दिया है। अब छात्रों को 10वीं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर यह अनुमान है कि बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही तारीख की घोषणा की है।

Bihar Board 10th Exam 2025: कब हुई थी परीक्षा? 

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न हुई, जिसमें भाषा और अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। परीक्षा के दौरान बोर्ड ने राज्यभर में कई परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कितने नंबर पर बन सकते हैं टॉपर? जानें पिछले वर्षों में टॉपर्स ने हासिल किए कितने अंक

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए? 

बिहार बोर्ड 10वीं के छात्र-छात्राओं को परीक्षा पास करने के लिए कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं। इसके अलावा, प्रत्येक विषय में छात्रों को कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होते हैं। यानी एक छात्र यदि तीन विषयों में 30% और एक विषय में 33% अंक प्राप्त करता है, तो वह परीक्षा में पास होगा।

Bihar Board 10th Topper 2024: पिछली बार कौन था टॉपर?  

पिछले साल यानी 2024 में बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में 82.91% छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। शिवंकर कुमार ने 97.80% अंक के साथ राज्य में टॉप किया था, जबकि आदर्श कुमार ने 97.60% अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर जगह बनाई थी।

यह भी पढे़ं: BSEB 12th Result 2025: विद्यालयों के लिए जरूरी अपडेट, इन छात्रों का आवेदन शुल्क देना होगा वापिस

पिछले साल के टॉपर्स को मिला था पुरस्कार

पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स को शानदार पुरस्कार दिए गए थे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये और लैपटॉप मिला था, वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 75,000 रुपये और लैपटॉप और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 50,000 रुपये और लैपटॉप प्रदान किया गया था।
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें? 

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
  • यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
  • अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें