आवेदन की अंतिम तारीख कब है?
- बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 है।
- लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर 2026 निर्धारित है।
ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें अंतिम समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। अंतिम दिनों में तकनीकी समस्या या सर्वर से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
| विवरण |
तारीख |
| बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख |
27 सितंबर 2026 |
| लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख |
5 अक्तूबर 2026 |
| परीक्षा |
6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 |
कौन कर सकता है आवेदन?
निर्धारित पात्रता के अनुसार इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य और कला आदि विषयों में स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
डिजिलॉकर खाते से जुड़ा ये नियम जरूर जानें
आईआईटी मद्रास की ओर से किए गए नवीनतम अपडेट के अनुसार, ऐसे उम्मीदवार जिनका डिजिलॉकर खाता सत्यापित नहीं है, वे भी GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरते समय ऐसे उम्मीदवार डिफॉल्ट आईडी प्रूफ विकल्प का चयन करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को पात्रता और पहचान से जुड़े जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें प्रमुख रूप से ये दस्तावेज शामिल हैं:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- वैध पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में ही अपलोड करने होंगे।
आवेदन फीस कितनी है?
- महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी तथा दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।
- अन्य सभी उम्मीदवारों को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
यह शुल्क बिना लेट फीस के आवेदन के लिए है। निर्धारित समय के बाद आवेदन करने पर लागू लेट फीस अलग से देनी होगी। हर विषय के हिसाब से 500 रुपये विलंब शुल्क लगेगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान चरणों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक GOAPS पोर्टल पर जाएं।
- 'New User? Register Here' विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण करें।
- प्राप्त नामांकन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- परीक्षा शहर और GATE पेपर का चयन करें।
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- लागू होने पर श्रेणी या अन्य प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें और उसकी प्रति सुरक्षित रख लें।