फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनदीप भंडारी: 2001 बैच के आईएएस, डॉक्टरी के बाद किया यूपीएससी का रुख, नए सीबीएसई प्रमुख के पास कौन सी डिग्री?

Sat, 26 Sep 2026 03:53 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IAS Mandeep K Bhandari Education: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को नया अध्यक्ष मिल गया है। 2001 बैच के आईएएस अधिकारी मनदीप के. भंडारी को यह जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है कि प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने चिकित्सा की पढ़ाई की थी। जानिए उनका शैक्षणिक और प्रशासनिक सफर...
विज्ञापन
IAS Mandeep K. Bhandari - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE New Chairman IAS Mandeep K Bhandari Education: मनदीप के. भंडारी 2001 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे एजीएमयूटी कैडर से आते हैं। इस कैडर में अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। 25 सितंबर को केंद्र सरकार ने उन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। भंडारी इस समय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के तौर पर काम कर रहे थे। अब उन्हें देश के प्रमुख स्कूल शिक्षा बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

आईएएस मनदीप के. भंडारी के पास कौन सी डिग्री?

मनदीप के. भंडारी का शैक्षणिक सफर सामान्य प्रशासनिक पृष्ठभूमि से थोड़ा अलग रहा है।
  • उन्होंने पहले चिकित्सा की पढ़ाई की और एमबीबीएस की डिग्री हासिल की।
  • उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से पढ़ाई की।
  • इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास की और भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए।
  • उनकी शैक्षणिक योग्यता में चिकित्सा और शल्य चिकित्सा से जुड़ी पढ़ाई दर्ज है।

एमबीबीएस के बाद यूपीएससी की ओर बढ़े

मनदीप भंडारी ने चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा के जरिए प्रशासनिक सेवा का रास्ता चुना। 2001 बैच के आईएएस अधिकारी के तौर पर उनका सरकारी सेवा का अनुभव अब दो दशक से अधिक का हो चुका है। उनके करियर में जिला स्तर की प्रशासनिक जिम्मेदारियों से लेकर केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों में वरिष्ठ पदों तक का अनुभव शामिल रहा है।

आईएएस के तौर पर किन-किन पदों पर रहे?

मनदीप के. भंडारी ने अपने प्रशासनिक करियर में कई तरह की जिम्मेदारियां संभाली हैं। उनके कार्य अनुभव में संयुक्त सचिव, केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव, उपायुक्त, अतिरिक्त विकास आयुक्त, अतिरिक्त सचिव और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जैसे पद शामिल रहे हैं।
  • उनकी तैनातियां केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर समेत अलग-अलग प्रशासनिक स्तरों पर रही हैं।
  • नियुक्ति से पहले वे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

सीबीएसई अध्यक्ष पद पर उनसे पहले कौन था?

  • मनदीप भंडारी से पहले लोखंडे प्रशांत सीताराम सीबीएसई अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
  • सीताराम को 2 जून 2026 को सीबीएसई अध्यक्ष बनाया गया था।
  • बाद में 2 जुलाई को उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया, लेकिन सीबीएसई अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार उनके पास बना रहा।
  • अब मनदीप भंडारी की नियुक्ति के साथ बोर्ड को नया पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें