फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2025: बिना अतिरिक्त शुल्क गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, तुरंत करें आवेदन

Wed, 02 Oct 2024 03:13 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2025 Form: बिना अतिरिक्त शुल्क के गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की विस्तारित विंडो बहुत जल्द बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
 
विज्ञापन
GATE 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2025 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को जल्द से जल्द इसका फॉर्म भर देना चाहिए। इस बार गेट परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से किया जा रहा है। पंजीकरण विंडो बहुत जल्द बंद होने वाली है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि उम्मीदवारों से कई अनुरोध प्राप्त होने के बाद, संस्थान ने बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की समय सीमा को आगे बढ़ाया है, लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। यदि कोई उम्मीदवार इस दौरान आवेदन करने से चूकता है, तो उसे विलंब शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

नोट कर लें ये तिथियां

बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अक्तूबर, 2024 है। गेट परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड 2025 2 जनवरी, 2025 को जारी किया जाएगा।

इतना है आवेदन शुल्क

नियमित अवधि के दौरान परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग व्यक्ति (PWD) उम्मीदवारों को 900 रुपये की गेट फीस 2025 का भुगतान करना होगा। विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी आवेदकों को 1,800 रुपये का भुगतान करना होगा।

गेट परीक्षा कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पूर्वाह्न सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। एक उम्मीदवार को दो-पेपर संयोजनों के उपलब्ध सेटों में से अधिकतम दो टेस्ट पेपर के लिए बैठने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

कौन हो सकता है गेट परीक्षा में शामिल?

ग्रेजुएशन फाइनल ईयर स्टूडेंट या इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर/साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स/ह्यूमैनिटीज में डिग्री हासिल करने वाले गेट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कोई उम्र सीमा नहीं है।

गेट स्कोर का उपयोग आईआईटी, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) और अन्य सहभागी संस्थानों द्वारा इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देने के लिए किया जाता है। पीएसयू भी भर्ती के लिए गेट परिणामों का उपयोग करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें