फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2025: कल बंद हो जाएगी गेट की पंजीकरण विंडो, 12 फरवरी से शुरू होगी परीक्षाएं

Thu, 10 Oct 2024 11:40 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) में पंजीकरण की विलंब शुल्क के साथ बढ़ाई तिथि 11 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार कल रात 11:59 बजे से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
GATE 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) ने एक बार फिर विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की विंडो कल बंद कर देगा। बता दें कि गेट ने आईआईटी रुड़की ने गेट के पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर, रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी थी। तो जिन इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे कल आधिकारिक वेबसाइट gate2025iitr.ac.in के माध्यम से रात 11:59 बजे तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट ने कहा कि आवेदकों के कई अनुरोधों के कारण तिथियों को आगे बढ़ाया गया था। गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन

परीक्षा तिथि और समय

गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
 
पाली समय
पहली पाली   सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
दूसरी पाली  दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

 

आवेदन शुल्क

विस्तारित अवधि के दौरान GATE 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ अनुसूचित जाति  (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग व्यक्तियों (PwD) श्रेणियों के लिए प्रति टेस्ट पेपर 1,400 रुपये का भुगतान करना होगा। विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क  2,300 रुपये प्रति टेस्ट पेपर है।
श्रेणी शुल्क (रु)
महिला उम्मीदवार, SC, ST, PwD 1,400 प्रति टेस्ट पेपर
अन्य सभी उम्मीदवार (विदेशी नागरिक सहित) 2,300 प्रति टेस्ट पेपर

 
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

घटना तिथि
विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2024
आवेदन सुधार लिंक की उपलब्धता 6 नवंबर 2024 तक
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 2 जनवरी 2025 से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें