फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2024: बिना विलंब शुल्क गेट परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अतिम तिथि बढ़ी आगे, अब इस दिन तक करें आवेदन

Sat, 07 Oct 2023 10:52 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2024: IISc बंगलुरु ने एक बार फिर बिना विलंब शल्क के ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। नीचे संशोधित तिथियां देखें...
विज्ञापन
गेट 2024 परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक GATE 2024 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अब बिना विलंब शुल्क के आधिकारिक वेबसाइट - gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

GATE 2024 के लिए आवदेन की अंतिम तिथि

IISc ने बिना विलंब शुल्क GATE 2024 के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा 12 अक्तूबर, 2023 तक बढ़ा दी है। इस मौके से चूकने के बाद, यानी 12 अक्तूबर के बाद 500 रुपये विलंब शुल्क लागू कर दिया जाएगा। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 20 अक्तूबर तक का समय होगा।

3 जनवरी को आएगा एडमिट कार्ड

GATE 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को आयोजित होने वाली है। शेड्यूल के अनुसार, GATE 2024 के एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य या अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमित अवधि के दौरान 1,800 रुपये और विस्तारित अवधि के दौरान 2,300 रुपये का भुगतान करना होगा। नियमित अवधि के दौरान एससी, एसजी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये है। विस्तारित अवधि के दौरान, इन श्रेणियों के लिए शुल्क 1,400 रुपये है।
विज्ञापन

GATE 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट  - gate2024.isc.ac.in पर जाएं।
  • मेन पेज पर, "लॉगिन" लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
  • नए पंजीकरण के लिए "Register here" पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें और आगे बढ़ें।
  • सभी आवश्यक विवरण और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क भुगतान करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें