अमर उजाला संवाद में आनंद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
समाज की ओर से बच्चे के दिमाग पर दबाव पड़ता है
आनंद कुमार ने कहा कि गणित मेरा सबसे पसंदीदा खेल है। एक अच्छा टीचर रिजल्ट के लिए नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत के लिए अपने स्टूडेंट को बधाई और बढ़ावा देता है। हर माता-पिता अपने अधूरे सपने को बच्चों के आंखों से पूरा होते देखना चाहते हैं। समाज की ओर से भी बच्चे के दिमाग पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। बच्चा बिना मर्जी के लिए पढ़ाई करने के लिए मजबूर हो जाता है।
बच्चे पर अनावश्यक दबाव न बनाएं अभिभावक: आनंद कुमार
आनंद कुमार ने अभिभावकों के लिए कहा कि उन्हें बच्चों पर अनावश्क दबाव नहीं डालना चाहिए, बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने का मौका देना चाहिए। कुमार ने कहा हर माता-पिता अपने अधूरे सपनों को बच्चों के द्वारा पूरा होता देखना चाहते हैं और बच्चें बेचारे दबाव में आ जाते हैं। समाज का प्रभाव कहीं न कहीं उन बच्चों पर डायरेक्ट इनडायरेक्ट आता है। बच्चें न चाहते हुए भी वह करने के लिए मजबूर होते हैं, जिसे करने में उनकी रुचि भी नहीं होती। इसलिए जरूरी है कि उन्हें उनकी प्रतिभा, रुचि का क्षेत्र पहचानने का मौका देना चाहिए।
आने वाले समय में बंद हो जाएंगी ऑफलाइन क्लासेज: आनंद कुमार
ऑनलाइन क्लासेस में बहुत प्रयोग होने बाकी हैं। ये और दिलचस्प बनेंगी। दूर बैठे बच्चे भी सीख सकेंगे, तब ऑफलाइन कोचिंग संस्थान आने वाले समय में बंद हो जाएंगे।
अगले साल तक ऑनलाइन क्लासेज लाने की तैयारी
ऑनलाइन कक्षाओं पर 99% प्रयोग नहीं हुए हैं। अगले साल तक हम भी ऑनलाइन माध्यम से घर-घर पहुंच बनाकर छात्रों को पढ़ाएंगे। आने वाले समय में हर छात्र को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अच्छी शिक्षा मिल पाएगी।