सीसीएसयू से संबद्घ मेडिकल पाठ्यक्रमों के बीयूएमएस यूनानी प्रथम एवं द्वितीय, एमडी-एमएस यूनानी पाठ्यक्रम की प्रथम एवं अंतिम वर्ष में पूर्व परीक्षाओं में शामिल हुए विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं हेतु परीक्षा फॉर्म 10 अगस्त से भरे जाएंगे। परीक्षा फार्म और शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। कॉलेजों में फार्म का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। कॉलेजों द्वारा फार्म कैंपस में जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त है।
इसके अलावा बीएएमएस आयुर्वेद पाठ्यक्रम सत्र 2014-19 में प्रवेशित छात्रों की अंतिम वर्ष एवं एमडी-एमएस आयुर्वेद सत्र 2015-18 में प्रवेश छात्रों की अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षाओं के लिए भी 10 अगस्त से फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा बीएएमएस आयुर्वेद की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष एवं एमडी-एमएस आयुर्वेद प्रथम वर्ष के पूर्व वर्षों की परीक्षाओं में शामिल हुए विद्यार्थियों को भी सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म 10 अगस्त से भर सकते हैं। इनकी भी अंतिम तिथि 20 अगस्त है।
यह भी पढ़ें- क्या है शिमला समझौता, जम्मू-कश्मीर मामले पर इसी की दुहाई दे रहा है पाकिस्तान
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...