फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIITJEE: Big Bang EdgeTest खोल रहा है छात्रों की सफलता के मार्ग, यहां जानिए कैसे

सार

FIITJEE Big Bang Edge Test खास तौर पर FIITJEE के एक्सपर्ट्स द्वारा पांचवी से लेकर ग्यारहवीं तक के छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस बार यह परीक्षा 10th, 12th, 14th, 16th व 17th अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
FIITJEE Big Bang Edge Test - फोटो : FIITJEE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन दशकों से FIITJEE, JEE परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले देश के सबसे बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में से एक है। यहां से अनेकों छात्रों ने IIT JEE परीक्षाउत्तीर्ण कर अपने सपनों को पूरा किया है। साथ ही यहां के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं व कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे KVPY, सीनियर ओलंपियाड, जूनियर ओलंपियाड,NTSE आदि में भी काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।  छात्रों की तैयारी को बेहतरीन करने के लिए FIITJEE हर संभव प्रयास करता है इसी क्रम में यहां पर Big Bang Edge Test आयोजित किया जा रहा है जिसके द्वारा छात्र अपने Academic Strengths को जान सकेंगे। 

Big Bang Edge (BBE) Test की विशेषताएं 

विज्ञापन

यह छात्रों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने वाली पहली सीढ़ी है। इसके द्वारा छात्र अभी तक की अपनी एकेडमिक क्षमताओं के बारे में जान सकते हैं। यदि आप IIT, IISc, NIT की तैयारी कर रहे हैं, या आप NTSE, KVPY, सीनियर ओलंपियाड, जूनियर ओलंपियाड अथवा बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं, या फिर आपकी रुचि आर्ट्स, कॉमर्स, मेडिकल आदि क्षेत्रों में करियर बनाने की है तो Big Bang Edge टेस्ट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसके द्वारा आप FIITJEE के  क्लासरूम, इंटीग्रेटेड स्कूल प्रोग्राम व लाइव ऑनलाइन क्लासरूम प्रोग्राम तक पहुंच सकते हैं। 

आवश्यक योग्यता व परीक्षा तिथि 
Big Bang Edge Test खास तौर पर FIITJEE के एक्सपर्ट्स द्वारा पांचवी से लेकर ग्यारहवीं तक के छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस बार यह परीक्षा 10th, 12th, 14th, 16th व 17th अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जा रही है, इसलिए छात्र घर पर रहते हुए भी इस परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। छात्र अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा तिथि का चयन कर सकते हैं। FIITJEE द्वारा आयोजित की जाने वाली अन्य परीक्षाओं की तरह इसमें भी छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। छात्रों के प्रदर्शन के अनुसार उनके क्लासरूम प्रोग्राम में फीस पर भी छूट प्रदान किया जाएगा। 

Big Bang Edge Test के लाभ 

  • इस परीक्षा में हिस्सा लेने के बाद छात्रों को अपनी अभी तक की तैयारी के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। उन्हें अपनी पढ़ाई का स्तर पता चलता है, साथ ही उनकी तैयारी में रह गई कमियों का भी पता चलता है। इस टेस्ट में छात्रों को उनके स्तर का विस्तार से विवरण प्रदान किया जाता है जिससे वो आगे अपनी तैयारी की सही रणनीति बना सकें। 
  • छात्रों को उनकी राष्ट्रीय रैंक के बारे में पता चलता है। इस टेस्ट में छात्रों को Rank Potential Index (RPI) जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व एग्जाम्स में राष्ट्रीय स्तर में उनके रैंक के बारे में बताता है। 
  • साथ ही छात्रों को उनकी आने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए Detailed Analysis प्रदान किया जाता है। जिसके द्वारा छात्र किसी भी परीक्षा में अपनी तैयारी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अपनी आगे की रणनीति भी बना सकते हैं। 
  • इस टेस्ट के बाद छात्रों को Goal Setting Session भी प्रदान किया जाएगा जिसमें FIITJEE के अनुभवी मेंटर छात्रों को उनके लक्ष्य प्राप्त के लिए मार्गदर्शन करेंगे। 

साथ ही Big Bang Edge Test के द्वारा FIITJEE के क्लासरूम, इंटीग्रेटेड स्कूल प्रोग्राम, लाइव ऑनलाइन क्लासरूम प्रोग्राम में एडमिशन लेने पर छात्रों को ढेरों अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जो कि इस प्रकार हैं- 

  • छात्रों को अप्रैल 2022 से शुरू हो रहे सेशन के लिए बेहद कम फीस का भुगतान करना होगा। 

  • जल्द से जल्द FIITJEE प्रोग्राम से जुड़ने वाले छात्रों को Joining Benefits जैसे लाइव क्लासेज के द्वारा मार्गदर्शन आदि प्रदान किए जाएंगे। 

  • साथ ही छात्रों को देश के बेहतरीन शिक्षण संस्थान से जुड़ने का मौका मिलेगा जिससे न सिर्फ छात्र बल्कि अभिभावक भी निश्चिंत हो सकेंगे कि छात्र बेहतरीन मार्गदर्शन में तैयारी कर रहे हैं। 

FIITJEE पिछले कई सालों से IIT JEE की तैयारी का उत्कृष्ट संस्थान रहा है। अपने प्रदर्शन से FIITJEE ने लाखों युवाओं व अभिभावकों के भीतर विश्वास बनाया है। FIITJEE के क्लासरूम प्रोग्राम भी छात्रों के बेहतर भविष्य का पर्याय बनते जा रहे हैं। यहां के छात्रों को NTSE स्कॉलरशिप, KVPY फेलोशिप व अनेकों परीक्षाओं में सफलता मिल चुकी है। ऐसे में Big Bang Edge Test युवा छात्रों को उनका लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस ब्रह्मांड का निर्माण बिग बैंग के द्वारा हुआ था। जिसके बाद सतत विकास होता आ रहा है। इसी प्रकार FIITJEE का यह Big Bang Edge Test छात्रों के लिए सतत अवसर के ढेरों मार्ग खोलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें