फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Music Concert: मुंबई में फेस्टिविना म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन, हनी सिंह समेत ये कलाकार देंगे प्रस्तुति

सार

Music Festival: मुंबई में 15 अप्रैल को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया जा रहा है। जो कि  मुंबई में MMRDA ग्राउंड, BKC में होगा। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है। 



 
विज्ञापन
Live Concert In Mumbai, YO YO Honey Singh - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Festivina Music Festival: संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। फेस्टिविना म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन 15 अप्रैल 2023 को नवी मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड पर किया जा रहा है। इस म्यूजिकल कॉन्सर्ट में संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ के आने उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है। 

विज्ञापन

 


 

इस कार्यक्रम में लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह शामिल होंगे। जो ट्राइब वाइब के सहयोग से ओजस एंटरटेनमेंट द्वारा क्यूरेट किए गए दौरे पर हैं। वह कॉन्सर्ट में अपना नया एल्बम लॉन्च करेंगे। हनी सिंह कार्यक्रम में प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ परफॉर्म करेंगे, जिनमें सीधे मौत (Seedhe Maut), पैराडॉक्स ( Paradox), सृष्टि तावड़े (Srushti Tawade) और जीवन शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि संगीत प्रेमियों के लिए यह शाम संगीत, मनोरंजन और मस्ती से भरपूर होगी।

फेस्टिविना म्यूजिक फेस्टिवल के इवेंट डायरेक्टर विवेक रमन ने कहा, "हम मुंबई में इस अद्भुत संगीत कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं। उनकी व्यापक पहुंच और प्रभाव से हमें इस कार्यक्रम के बारे में व्यापक दर्शकों तक प्रचार करने में मदद मिलेगी, और हमें विश्वास है कि इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों के पास बहुत अच्छा समय गुजरेगा।
विज्ञापन

कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए कॉन्सर्ट सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करेगा। Bookmyshow वेबसाइट पर खरीद के लिए सीमित टिकट उपलब्ध हैं, और VIP पैकेज भी उपलब्ध हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें