इन छात्रों को मिल सकेगा इस बार एफ-1 स्टूडेंट वीजा
हेफ्लिन ने कहा कि हम चाहते हैं कि समर सेशन नए आवेदकों के लिए हो। जिन लोगों ने पहले कभी आवेदन नहीं किया है, वे छात्र जिन्होंने अभी-अभी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की है और स्नातक की पढ़ाई के लिए यूएस जाना चाहते हैं या वे छात्र जिन्होंने अभी-अभी स्नातक किया है और मास्टर्स के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं। उन्हें समर सेशन में एफ-1 स्टूडेंट वीजा देने में प्राथमिकता दी जाएगी।
15 अगस्त से एक सितंबर 15,000 अपॉइन्टमेंट देंगे
हेफ्लिन ने आगे कहा कि यदि आपको पहले एफ-1 स्टूडेंट वीजा देने से मना कर दिया गया है, तो आपको इस बार भी अपॉइन्टमेंट स्लॉट नहीं मिलेगा। हालांकि, बाद में गर्मियों में 15 अगस्त से एक सितंबर तक लगभग 15,000 अपॉइन्टमेंट उन लोगों के लिए उपलब्ध होंगी, जिन्हें या तो इस गर्मी में या पिछले साल मना कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि बहुत से लोग इसके बारे में चिंतित हैं, लेकिन हमने लंबे समय से इसे बंद कर दिया है। हेफ्लिन ने कहा कि भारत में इस बार 12 महीनों में आठ लाख अमेरिकी वीजा जारी किए जाने की संभावना है, जो कि COVID-19 के कारण हुए व्यवधानों के बाद से वीजा देने की प्रक्रिया में इस वर्ष की एक नई उपलब्धि होने की उम्मीद है।