फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

F-1 Student Visa: अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास का फैसला, सिर्फ नए आवेदकों को मिलेगा एफ-1 वीजा

Wed, 11 May 2022 11:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

F-1 Student Visa: दिल्ली में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के वेब पेज पर 45 मिनट की लाइव चैट के दौरान हेफ्लिन ने कहा कि समर सेशन स्टूडेंट वीजा के लिए एप्लीकेशन पोर्टल जून और जुलाई की शुरुआती सप्ताह तक खुलेगा। 
विज्ञापन
US F-1 Student Visa - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

US F-1 Student Visa: अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने इस साल गर्मियों में सिर्फ नए आवेदकों को एफ-1 वीजा देने का फैसला किया है। अमेरिकी दूतावास में कांसुलर मामलों के मंत्री डोनाल्ड एल हेफ्लिन ने बुधवार को कहा कि जिन लोगों को पहले एफ -1 छात्र वीजा देने से इनकार कर दिया गया है, वे इस बार वीजा अपॉइन्टमेंट स्लॉट बुक नहीं कर सकेंगे।  

विज्ञापन

दिल्ली में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के वेब पेज पर 45 मिनट की लाइव चैट के दौरान हेफ्लिन ने कहा कि समर सेशन स्टूडेंट वीजा के लिए एप्लीकेशन पोर्टल जून और जुलाई की शुरुआती सप्ताह तक खुलेगा।

इन छात्रों को मिल सकेगा इस बार एफ-1 स्टूडेंट वीजा

हेफ्लिन ने कहा कि हम चाहते हैं कि समर सेशन नए आवेदकों के लिए हो। जिन लोगों ने पहले कभी आवेदन नहीं किया है, वे छात्र जिन्होंने अभी-अभी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की है और स्नातक की पढ़ाई के लिए यूएस जाना चाहते हैं या वे छात्र जिन्होंने अभी-अभी स्नातक किया है और मास्टर्स के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं। उन्हें समर सेशन में एफ-1 स्टूडेंट वीजा देने में प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन

15 अगस्त से एक सितंबर 15,000 अपॉइन्टमेंट देंगे

हेफ्लिन ने आगे कहा कि यदि आपको पहले एफ-1 स्टूडेंट वीजा देने से मना कर दिया गया है, तो आपको इस बार भी अपॉइन्टमेंट स्लॉट नहीं मिलेगा। हालांकि, बाद में गर्मियों में 15 अगस्त से एक सितंबर तक लगभग 15,000 अपॉइन्टमेंट उन लोगों के लिए उपलब्ध होंगी, जिन्हें या तो इस गर्मी में या पिछले साल मना कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि बहुत से लोग इसके बारे में चिंतित हैं, लेकिन हमने लंबे समय से इसे बंद कर दिया है। हेफ्लिन ने कहा कि भारत में इस बार 12 महीनों में आठ लाख अमेरिकी वीजा जारी किए जाने की संभावना है, जो कि COVID-19 के कारण हुए व्यवधानों के बाद से वीजा देने की प्रक्रिया में इस वर्ष की एक नई उपलब्धि होने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें