राज्यसभा में ही एक अन्य सवाल के जवाब में रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि इस कोटा के तहत अब तक कुल 1,18,983 सीटें बढ़ाई गई हैं। ये सीटें केंद्रीय विश्वविद्यालयों, इग्नू, आईआईएम, आईआईटी, एनआईटी समेत अन्य संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में बढ़ाई गई हैं। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 95,783 सीटें और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें : दो विदेशियों समेत कितने लोगों को मिल चुका है भारत रत्न, देखें 65 वर्षों की पूरी सूची
हालांकि ईडब्ल्यूएस कोटा लागू करने से देश भर के संस्थानों में एक समस्या आ रही है। वह है ढांचागत सुविधाएं, शिक्षकों की संख्या। क्योंकि कॉलेजों,संस्थानों में इंफ्रास्ट्रक्चर का फंड पहले जितना ही है, शिक्षकों की संख्या भी उतनी ही है, लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या अचानक बढ़ गई है।
इसका एक उदाहरण जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से भी सामने आया। यहां हॉस्टल की एक डॉर्मेटरी में दस-दस छात्र रहने को मजबूर हैं। छात्रों की संख्या अचानक बढ़ने से अन्य सुविधाओं की भी कमी हो गई है।
ये भी पढ़ें : बदल गए हैं GK के कई सवालों के जवाब, ये नहीं पढ़ा तो परीक्षा में कट सकते हैं अंक