EPFO SSA Result Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में सामाजिक सुरक्षा सहायक (SSA) पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। ईपीएफओ एसएसए भर्ती परीक्षा परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ईपीएफओ एसएसए के पहले चरण की परीक्षा 18, 21, 22 और 23 अगस्त 2023 को हुई थी। एनटीए ने कहा कि कुल 6,46,287 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,46,725 उपस्थित हुए।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर एसएसए परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अब रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
इसका एक प्रिंटआउट लें।