फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO SSA Admit Card 2023: ईपीएफओ एसएसए-स्टेनोग्राफर परीक्षा की तिथियां जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 04 Jul 2023 09:04 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

EPFO SSA Admit Card 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) और स्टेनोग्राफर के पदों के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है।
विज्ञापन
EPFO - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

EPFO SSA Exam Dates 2023 Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में सामाजिक सुरक्षा सहायक (SSA) और स्टेनोग्राफर के पदों के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन

EPFO SSA परीक्षा तिथियां

ईपीएफओ एसएसए लिखित परीक्षा 18, 21, 22 और 23 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। जबकि ईपीएफओ स्टेनोग्राफर परीक्षा की तारीख 01 अगस्त 2023 है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र संबंधित परीक्षा तिथियों से दो से तीन दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। ईपीएफओ एसएसए भर्ती 2023 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए अगस्त 2023 के दूसरे सप्ताह में शहर सूचना पर्ची जारी हो सकती है।

 

EPFO SSA चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन (सीबीटी) लिखित परीक्षा

  • कौशल परीक्षण (स्टेनो/टाइपिंग)

  • दस्तावेज सत्यापन

  • चिकित्सा परीक्षण

विज्ञापन

EPFO वेतनमान

ईपीएफओ सामाजिक सुरक्षा सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 5 के तहत 29200 रुपये से 92300 रुपये तक वेतन मिलेगा। जबकि स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25500 रुपये से 81100 रुपये तक वेतन मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें