फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन, नीट 2021 व जेईई एडवांस: शिक्षा मंत्री आज विद्यार्थियों से करेंगे बात, कर सकते हैं बड़ा एलान

Fri, 25 Jun 2021 02:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 25 जून को शाम 4 बजे लाइव सेशन के जरिए विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देंगे।
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 25 जून को शाम 4 बजे लाइव सेशन के जरिए विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देने वाले हैं। इस लाइव सेशन के दौरान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, परिणाम और कॉलेज में प्रवेश से संबंधित प्रश्नों पूछे जाएंगे। इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही है कि शिक्षा मंत्री शुक्रवार को जेईई मेन, जेईई एडवांस और नीट की स्थिति को भी स्पष्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन

सितंबर माह में हो सकती है नीट की परीक्षा

बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2021 का आयोजन 1 अगस्त को किया जाना था। हालांकि, अभी तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इसलिए यह संभावना है कि शिक्षा मंत्री द्वारा नीट 2021 को स्थगित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हुई थी कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा सितंबर तक स्थगित की जा सकती है। समाचार एजेंसी पीटीआई सहित कई रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि मंत्रालय परीक्षा को कुछ समय के लिए टालने पर विचार कर रहा था, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन

परीक्षा को स्थगित करने की उठ रही है मांग

शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया है कि जेईई-मेन की बची हुई परीक्षा जुलाई या अगस्त के अंत में आयोजित करने की संभावना है। वहीं नीट 2021 की परीक्षा सितंबर माह तक टल सकती है। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष तकरीबन 15 लाख विद्यार्थी, नीट की परीक्षा देते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई छात्र परीक्षा रद्द या स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों की राय है कि जेईई मेन्स की तरह ही नीट साल में चार बार आयोजित की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें