फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGSITS E-Summit23: एसजीएसआईटीएस कॉलेज के ई-समिट में छात्रों व उद्यमियों ने किया मंथन, पत्रिका का विमोचन भी हुआ

सार

SGSITS Indore E-Summit23: मध्य प्रदेश के चर्चित कॉलेज एसजीएसआईटीएस में युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ाने के लिए ई-सेल द्वारा 15 और 16 अप्रैल को ई-समिट’23 का आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन
SGSITS E-Summit23 - फोटो : SGSITS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SGSITS Indore E-Summit23: मध्य प्रदेश के चर्चित कॉलेज एसजीएसआईटीएस में युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ाने के लिए ई-सेल द्वारा 15 और 16 अप्रैल को ई-समिट’23 का आयोजन किया गया था। जिसने युवाओं में स्टार्टअप एवं उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन

ई-समिट में महत्वपूर्ण उद्यमी प्रतिभाओं से संबंधित कार्यक्रमों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसमें एक और दो अप्रैल को अक्षत भरनी (10XDigital के संस्थापक) द्वारा एसईओ विषय पर एवं मनीष कुमार सिन्हा (द चार्टिस्ट के संस्थापक) द्वारा ट्रेड वॉल्ट पर दो कार्यशालाओं का आयोजन किया गया था। इसके अलावा, इसमें पैनल चर्चाएं, आइडियास्केप, गेट फंडेड और अन्य रोमांचक कार्यक्रम शामिल थे। यह कार्यक्रम छात्रों, उद्यमियों, निवेशकों और उद्योग के प्रति इच्छुक युवाओं को एक मंच पर लेकर लाया।  

कार्यक्रम 15 अप्रैल को ई-सेल एसजीएसआईटीएस द्वारा "Win It All" बिजनेस पत्रिका के प्रथम संस्करण के विमोचन से प्रारंभ हुआ। पत्रिका का उद्घाटन डॉ. राकेश सक्सेना, डायरेक्टर एसजीएसआईटीएस एवं प्रमोद कुमार जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अगले भाग में एलुमनी पैनल डिस्कशन में पैनलिस्ट और वक्ताओं की प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सौम्या उपाध्याय इटरनल इंफ्राहाइट्स प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक निर्देशक, कमलेश नागवारे सैन्पर फ्यूचर टेक के सीटीओ, अमित ठाकर आर्किला मल्टीवेंचर्स के निदेशक, सुमित मारू लॉजिक व्यू प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक और दिनेश गुप्ता 4E एनर्जी सॉल्यूशंस के चीफ कंसल्टिंग ऑफिसर ने अपने अनुभवों और विशेषज्ञताओं के द्वारा युवाओं की प्रेरित किया। 
 

आईडियास्केप व्यावसायिक संबंधित नवीन विचारों को पेश करने के लिए एक मंच प्रदान करता है, जिसके अंतिम चरण में 10 प्रतिभागी शेष रहे और उन्हें अपने नए व्यवसायिक विचारों को व्यक्त करने का अवसर मिला। डॉ. प्रदीप चांदे, एसजीएसआईटीएस के पूर्व निदेशक और सीएस 9 के संस्थापक, अतुल जैन, एसजीएसआईटीएस के प्रसिद्ध अलुमनाई और शिवांकुर गुप्ता, ट्रैक्टरज्ञान के संस्थापक आदि इस कार्यक्रम की निर्णायक समिति में उपस्थित थे। दिन का समापन कैटलाइजर के सह-संस्थापक सुमीत गर्ग द्वारा एक शानदार वक्तव्य सत्र के साथ समाप्त हुआ। यह वार्ता बहुत प्रेरणादायक थी एवं उन्होंने उद्यमशीलता के मुद्दों के बारे में मूल्यवान अंतर्दृष्टि साझा की जिन्हें उद्यमियों द्वारा अपने स्वस्थापित व्यावसाय में भी लागू किया जा सकता है। वे उन उपस्थित लोगों को आवश्यक प्रेरणा भी दे रहे थे जो अपने उद्यमी सपनों को नई दिशा देना चाहते हैं।
 

अगले दिन, 16 अप्रैल को ईवेंट- गेट फंडेड, एक पिचिंग इवेंट आरंभ हुआ, जिसमें प्रमोद कुमार जैन एमडी कोजेंट टेक्नोकॉम सर्विस, राजू चौकसे एसजीएसआईटीएस के सम्मानित पूर्व छात्र, सपन शाह, शाह मार्केटिंग के प्रोपराइटर, विजनबिज ऑपर्च्युनिटी नेटवर्क के संस्थापक प्रदीप करंबेलकर, फरहीन रंगवाला एवीपी, आईवीवाई लीग वेंचर्स प्रा. लिमिटेड, जय जैन सह-संस्थापक एस्ट्यूट ग्रुप, नवीन खंडेलवाल खंडेलवाल एंड कंपनी के वरिष्ठ पार्टनर, आदित्य चोखरा एसीएनजे एंड कंपनी में चार्टर्ड एकाउंटेंट, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक चंद्रशेखर बोबरा और रोहन भोजवानी स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड में कार्यरत निवेश बैंकर, निर्णायक समिति एवं निवेशकों के रूप में उपस्थित हुए।

देश भर से आने वाले 8 स्टार्टअप अंतिम पिचिंग चरण तक पहुंचे। यह आयोजन एक बहुत ही मनोरंजनपूर्ण कार्यक्रम आईपीएल ऑक्शन के साथ अपनी समापन बेला की ओर अग्रसर हुआ। नेटवर्किंग के अवसरों ने प्रतिभागियों को आपसी मेल-मिलाप करने और साथी उद्यमियों, निवेशकों और उद्योग के पेशेवरों के साथ जुड़ने एवं व्यावसाय के विकास और गठबंधन के नए अवसर प्रदान किए। 

ई-समिट'23 सम्मेलन में ये रहे सहभागी

वीएलसीसी, यूथ इनकॉर्पोरेटेड, फिरकी.इन, रेड एफएम 93.5,इंटरव्यू बडी, फेस्ट अप, स्टार्टअप न्यूज़-FYI, फ्लैश लाइट, टीजीएच, 11:11 कॉफी, अमर उजाला, और ग्रैब ऑन। इस सम्मेलन में एआईसी प्रेस्टीज इंस्पायर फाउंडेशन, एमआईआई, आईईएन, कलचुरी एलएनसीटी, बीनेस्ट, एसआईएफ, हेडस्टार्ट, सीआईडीआई, आईआईसी  इन्क्यूबेशन पार्टनर्स रहें।

 

विज्ञापन

बाजार की खामियों का पता लगाने के लिए जरूरी

संक्षेप में, ई-सेल एसजीएसआईटीएस का ई-समिट बड़े पैमाने पर सफल रहा, कार्यक्रमों की श्रृंखला का प्रभावशाली क्रम युवाओं के मन में उद्यमिता की भावना को प्रज्वलित करता रहा। उद्यमिता किसी भी संपन्न अर्थव्यवस्था का एक जीवंत घटक है, और व्यावसायों के विकास और स्थायित्व  के लिए यह बेहद आवश्यक है। नवाचारी उत्पादों और सेवाओं को बनाने, बाजार की खामियों का पता लगाने और सफल उद्यमों को बनाने की क्षमता, हर उद्यमी के लिए एक आवश्यक कौशल है। ई-सम्मेलन'23 जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्राप्त ज्ञान और विशेषज्ञता छात्रों को आज के प्रतिस्पर्धात्मक व्यावसाय पर सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करते हैं। इसके अलावा, इस तरह के कार्यक्रमों पर बनाए गए संबंध, सफल उद्यम को शुरू करने और विकसित करने में निश्चित रूप से अमूल्य साबित होते हैं। ई-सेल एसजीएसआईटीएस मुख्य रूप से ज्यादातर ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए तत्पर रहता है, जो उद्यमियों को सफल होने के लिए आवश्यक संसाधनों से जोड़ते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें