जीएसईबी : गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान और गुजरात सीईटी रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
GSEB 12th Science Gujarat Board GUJCET Results 2023: जीएसईबी 12वीं का रिजल्ट 2023 मंगलवार, दो मई को जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी GBSHSE ने GUJCET अर्थात गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट की तारीख, समय 2023 की घोषणा की भी है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, बोर्ड ने GUJCET परिणाम 2023 मंगलवार, दो मई 2023 को जारी करने का निर्णय लिया है। जो छात्र गुजरात बोर्ड उच्च माध्यमिक परीक्षा विज्ञान संकाय के लिए उपस्थित हुए थे विज्ञान की परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- gseb.org पर देख सकेंगे।