दिल्ली विश्वविद्यालय आज स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) राउंड 1 की सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया बंद कर देगा। डीयू राउंड 1 सीट आवंटन में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आवंटित सीट को आधिकारिक वेबसाइट entry.uod.ac.in पर जाकर स्वीकार' कर सकते हैं।
सीट स्वीकृति विंडो का पहला दौर शुरू में 21 अक्तूबर को बंद होने वाला था। कॉलेजों को 23 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और अनुमोदित करना है, जबकि डीयू प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 24 अक्तूबर को शाम 5 बजे तक है। सभी छात्र दी गई समयसीमा के अंदर सीट स्वीकार कर प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं।
लगभग 71,741 छात्रों ने स्वीकार की सीटें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 71,741 छात्रों ने अपने आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम को स्वीकार कर लिया है। विश्वविद्यालय द्वारा अपनी पहली आवंटन सूची में कुल 80,164 सीटों का आवंटन किया गया है। 54,395 छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय 25 से 27 अक्तूबर तक सीएसएएस सीट आवंटन प्रक्रिया का दूसरा दौर आयोजित करेगा। जिन उम्मीदवारों को सीएसएएस के पहले दौर में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें सीएसएएस दूसरे दौर के लिए सीटों की उपलब्धता और आवंटन नीति के अधीन माना जाएगा।
अपग्रेड/फ्रीज' विकल्प का मौजूद
डीयू राउंड 1 सीट आवंटन में, उम्मीदवार सीएसएएस राउंड 1 आवंटन के खिलाफ 'अपग्रेड/फ्रीज' विकल्प का चयन कर सकते हैं। उम्मीदवार जो 'अपग्रेड' का विकल्प चुनते हैं, वे प्रोग्राम और कॉलेज संयोजनों को फिर से व्यवस्थित कर सकते हैं जो आवंटित की तुलना में वरीयता में अधिक थे। यदि कोई उम्मीदवार 'फ्रीज' विकल्प का चयन करता है, तो उसे "अपग्रेड" का विकल्प चुनने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि यदि वे वर्तमान सीट आवंटन से संतुष्ट हैं और बाद के आवंटन के लिए विचार नहीं करना चाहते हैं तो उनके प्रवेश को "फ्रीज" करें।