दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक (डीयू) कार्यक्रम के लिए आवंटन सह-प्रवेश प्रक्रिया के लिए कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) का दूसरा चरण आज गुरुवार 1 अगस्त से शुरू किया जा चुका है। सीएसएएस चरण 1 को पूरा करने वाले उम्मीदवार इस चरण के दौरान अपने पसंदीदा कार्यक्रम और कॉलेज संयोजन का चयन कर सकते हैं।
डीयू ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए ग्रेजुएशन के लिए आवंटन सह-प्रवेश प्रकिया के लिए कॉमन सीट आवंटन प्रणाली का दूसरा चरण भी शुरू हो गया है। हालांकि सीएसएएस के पहले चरण को पूरा कर चुके उम्मीदवार भी इस अपने पसंद के कार्यक्रम और कॉलेज का चयन कर सकते हैं। गुरुवार 1 अगस्त से सीएसएएस के चरण 2 के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in के माध्यम से चयन प्रक्रिया का अभ्यास करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। पसंदीदा कार्यक्रमों और कॉलेज संयोजनों को चुनने की अंतिम तिथि 9 अगस्त है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है, वो भी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 7 अगस्त तक पंजीकरण कर सकेंगे।
कार्यक्रम-विशिष्ट योग्यता स्कोर की गणना
सीएसएएस चरण में उम्मीदवारों को अपनी 12वीं कक्षा के विषयों का मिलान उन विषयों से करना होगा, जिनमें उन्होंने सीयूईटी-2024 के लिए परीक्षा दी थी। केवल उत्तीर्ण कक्षा-12 बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित सीयूईटी पेपर पर ही विचार किया जाएगा।
वहीं प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों की सहायता के लिए प्रवेश शाखा वेबिनार की एक श्रृंखला आयोजित करेगी। पहला वेबिनार 2 अगस्त 2024 को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें वरीयता दाखिल करने की प्रक्रिया सीयूईटी पेपर के साथ कक्षा-13 के विषयों की मैपिंग और अन्य आवश्यक बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।