फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission: डीयू यूजी एडमिशन सीएसएएस चरण-1 के लिए खुली सुधार विंडो, 4 अगस्त तक करें बदलाव

Tue, 30 Jul 2024 01:36 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU UG Admission 2024: डीयू में पंजीकृत अभ्यर्थी 4 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन पत्र में सुधार। डीयू ने सीएसएएस चरण-1 आवेदन से सुधार के लिए खोली सुधार विंडो। 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय की कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम 2024 के पहले राउंड के लिए आवेदन सुधार विंडो खुल चुकी है। जिन आवेदकों ने डीयू यूजी एडमिशन 2024 के लिए पंजीकरण किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। डीयू एडमिशन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त है।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि दिल्ली विश्वविद्यालय मंगलवार 30 जुलाई 2024 से रविवार 4 अगस्त 2024 11:59 बजे तक आवेदकों के लिए सुधार विंडो खोल रहा है। जिन्होंने सीएसएएस के चरण-1 को पूरा कर लिया और अपने आवेदन पत्र में कुछ सुधार करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। डीयू की ओर से बताया गया कि जो उम्मीदवार पहले ही यूजी एडमिशन के चरण -1 में आवेदन कर चुके हैं, और ईसीए या खेल आदि श्रेणी जोड़ना चाहते हैं, वे सुधार विंडो से बदलाव कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सुधार विंडो के जरिए एक बार ही सुधार किया जा सकता है। विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि फॉर्म भरते समय और उसे सब्मिट करते समय आवेदक को सावधानी बरतनी चाहिए।

डीयू में CUET के जरिए प्रवेश प्रक्रिया
विश्वविद्यालय यूजी सूचना बुलेटिन 2024 में उल्लेखित पात्रता मानदंडों के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम यूजी 2024 के अंकों के जरिए 70,000 से अधिक स्नातक कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय ने दाखिले के बारे में बताया कि घोषित परिणामों के आलोक में यह अस्वीकार किया जा रहा है कि यूओडी कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम सीएसएएस 2024 को संशोधित कर सकता है। जैसा कि दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट में प्रकाशित किया गया है। संशोधन समय-समय पर प्रवेश वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। यह ध्यान दिया जा सकता है कि 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों का उपयोग सीयूईटी स्कोर में टाई की स्थिति में किया जाएगा। सभी आवेदक कक्षा 12 के अंकों को भरते समय सावधानी बरतें। 

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि वे जल्द ही सीएसएएस चरण-2 कार्यक्रम की घोषणा करेगा और अभ्यर्थियों से नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें