एनसीवेब में भी दाखिले शुरू
नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने गुरुवार को पहली कटऑफ जारी की। सबसे अधिक कटऑफ मिरांडा हाउस ने बीए-बीकॉम प्रोग्राम में 88 फीसद रखी। दाखिले आज से शुरू हो गए हैं।
एनसीवेब के दो स्नातक कार्यक्रम बीए और बीकॉम में दिल्ली विश्वविद्यालय के 26 कॉलेजों में लगभग 15,000 सीटों पर दाखिला होना है। बीए प्रोग्राम में सीटों की कुल संख्या 9230 और बीकॉम में 5980 हैं। डीयू ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी ने गलत जानकारी देकर दाखिला लिया तो वह रद्द कर दिया जाएगा। पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद ऐसा पाया जाता है, तो उसकी डिग्री रद्द कर दी जाएगी और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।