DU PG first Merit Allotment List 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी (Post Graduation) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट या आवंटन सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार सीएसएएस पोर्टल - admission.uod.ac.in पर जाकर अपने डैशबोर्ड पर लॉग इन करके मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
डीयू में पीजी और यूजी दोनों पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं। यूजी कोर्स के लिए पहली मेरिट अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी की गई थी, जबकि डीयू पीजी कोर्स की पहली आवंटन सूची कल, यानी 17 अगस्त 2023 को जारी की गई थी। उम्मीदवार सीएसएएस पोर्टल पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार आवंटित सीटों से संतुष्ट हैं, उन्हें 17 अगस्त को शाम 5 बजे से लेकर 21 अगस्त शाम 4:59 बजे के बीच आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। फीस का भुगतान करने के लिए उम्मीदवारों के पास 22 अगस्त, शाम 4:59 बजे तक का समय होगा। इसलिए योग्य उम्मीदवार याद से तय समय सीम के भीतर सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लें।
डीयू पीजी की दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट क्रमश: 25 अगस्त और 4 सितंबर को जारी की जाएगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी सीटों की उपलब्धता के आधार पर एडमिशन के और राउंड्स की भी घोषणा कर सकती है। प्रथम मेरिट सूची सीटों के आवंटन की कुल संख्या 11,198 है। वहीं, NCWEB में किये गये आवंटनों की संख्या 565 है और पहली पसंद पाने वाले आवेदकों की कुल संख्या 6,657 है। DU PG 1st Merit List को कैसे डाउनलोड करना है, इसके बारे में नीचे बताया गया है।