फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU PG Counselling 2024: राउंड 1 सीट आवंटन के परिणाम कल होंगे जारी; पूरा शेड्यूल यहां देखे

Fri, 21 Jun 2024 08:56 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU PG Counselling 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) राउंड 1 सीट आवंटन के परिणाम कल जारी किए जाएंगे। आगे की प्रक्रिया क्या रहेगी, यहां पढ़ें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

DU PG Counselling 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) राउंड 1 सीट आवंटन के परिणाम कल जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस काउंसलिंग के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट- pgadmission.uod.ac.in पर जाकर परिणाम चेक कर पाएंगे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि उम्मीदवारों को सीट आवंटन डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। अभ्यर्थियों को अपनी आवंटित सीट स्वीकार करने के लिए 27 जून तक का समय मिलेगा, जबकि ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 28 जून, शाम 4:59 बजे तक होगी। 

विश्वविद्यालय ने कहा की प्रवेश के तीन चरण होंगे, सीटें खाली रहने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। डीयू पीजी राउंड 2 सीट आवंटन की घोषणा 2 जुलाई को होगी और मिड-एंट्री विंडो 11 जुलाई से खुलेगी। सीट आवंटन का तीसरा दौर और अतिरिक्त कोटे के तहत प्रवेश 16 जुलाई से शुरू होंगे। राउंड 3 सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "यदि किसी भी स्तर पर, प्रवेश से संबंधित उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज नकली/अवास्तविक और/या मनगढ़ंत या किसी अन्य तरीके से दोषपूर्ण पाए जाते हैं, तो उक्त उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और यदि पहले से ही प्रवेश लिया गया है, तो इस संबंध में बिना किसी पूर्व सूचना के प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। यदि कार्यक्रम पूरा करने के बाद भी ऐसा पाया जाता है, तो उसकी डिग्री रद्द कर दी जाएगी और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" 

डीयू पीजी एडमिशन 2024 के जरिए कुल 13,500 सीटें भरी जाएंगी, इसमें नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड की सीटें, 120 सीटों वाले 3 बीटेक कोर्स और 60 सीटों वाले दो बीबीए एलएलबी और बीए एलएलबी कोर्स शामिल हैं। 

इसके अलावा, डीयू चीनी अध्ययन में एमए, कोरियाई अध्ययन में एमए, हिंदू अध्ययन में एमए, सार्वजनिक स्वास्थ्य में एमए, ललित कला में मास्टर आदि जैसे पीजी कोर्स भी प्रदान करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें