फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU NCWEB Special Cutoff 2024: डीयू ने जारी की एनसीवेब प्रवेश की स्पेशल कटऑफ सूची, हंसराज कॉलेज टॉप पर

Thu, 12 Sep 2024 07:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU NCWEB Admission 2024: डीयू एनसीवेबस प्रवेश के स्पेशल दौर की कटऑफ सूची जारी हो चुकी है। बीकॉम कार्यक्रमों के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए उच्चतम कट-ऑफ हंसराज कॉलेज में 84 प्रतिशत है। 
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU NCWEB Special Cutoff 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने गैर-कॉलेजेएट महिला शिक्षा बोर्ड के तहत बीए प्रोग्राम और बीकॉम प्रवेश के स्पेशल दौर की कट-ऑफ सूची जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने प्रवेश के इस दौर के लिए पंजीकरण किया था, वे दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. पर जाकर मेरिट सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस में लिखा है, "शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) के बीए (Program) और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विशेष कट-ऑफ सूची गुरुवार, 12 सितंबर, 2024 को वेबसाइट www.du.ac.in पर अधिसूचित/प्रदर्शित की जा रही है।"

13 अगस्त से शुरू होगा प्रवेश

इस दौर के लिए प्रवेश प्रक्रिया कल, यानी 13 सितंबर, 2024 से शुरू होगी। नोटिस में लिखा है, "ऑनलाइन प्रवेश शुक्रवार, 13 सितंबर, 2024 से शुरू होगा। बोर्ड के विभिन्न केंद्रों द्वारा उपरोक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कट-ऑफ प्रतिशत अंकों (विशेष प्रवेश सूची) का विवरण संलग्न चार्ट में दिया गया है।
विज्ञापन

हंसराज कॉलेज में उच्चतम कट-ऑफ

डीयू एनसीवेब कट-ऑफ सूची में सामान्य, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों के छात्रों के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों का विवरण दिया गया है। डीयू एनसीवेब विशेष कट-ऑफ के अनुसार, बीकॉम कार्यक्रमों के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए उच्चतम कट-ऑफ हंसराज कॉलेज में 84 प्रतिशत है, इसके बाद मिरांडा हाउस में 82 प्रतिशत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें