फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU NCWEB Admission: डीयू एनसीवेब बीए, बीकॉम की दूसरी कटऑफ सूची जारी; कल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 30 Aug 2024 06:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU NCWEB Cutoff: दिल्ली विश्वविद्यालय ने एनसीवेब बीए, बीकॉम प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची प्रकाशित कर दी है। संस्थान ने कहा कि 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से 2 सितंबर को रात 11.59 बजे तक संबंधित शिक्षण केंद्रों पर ऑनलाइन प्रवेश दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU NCWEB Cut-Off 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2024 के लिए नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) बीए, बीकॉम प्रवेश के लिए दूसरी कट-ऑफ सूची प्रकाशित कर दी है। राउंड-2 के लिए कट-ऑफ आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. पर उपलब्ध है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया वे वेबसाइट पर जाकर कट-ऑफ सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन


डीयू के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) के बीए (प्रोग्राम) और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी कट-ऑफ सूची शुक्रवार, 30 अगस्त, 2024 को वेबसाइट पर अधिसूचित/प्रदर्शित की जा रही है।" 

संस्थान ने कहा कि 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से 2 सितंबर को रात 11.59 बजे तक संबंधित शिक्षण केंद्रों पर ऑनलाइन प्रवेश दिया जाएगा। जहां एक और दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2024) स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाता है, वहीं यह कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश देता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

हंसराज और मिरांडा हाउस में कटऑफ सबसे अधिक

बीकॉम में दाखिले के लिए हंसराज कॉलेज में सबसे ज्यादा 85 कटऑफ है, जबकि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए मिरांडा हाउस में 83 कटऑफ है।

बीए इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस प्रोग्राम के लिए भी मिरांडा हाउस और हंसराज कॉलेज में कट ऑफ सबसे ज्यादा है। हालांकि, पिछले वर्ष मिरांडा हाउस और हंसराज कॉलेज में बीए इतिहास और राजनीति विज्ञान में सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ क्रमशः 90 और 87 थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें