26 अक्तूबर से होगी परीक्षा
उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके उक्त वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित प्रवेश परीक्षा 26, 27, 30 और 31 अक्तूबर 2023 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या एडमिट कार्ड में कोई भी त्रुटि पाए जाने पर, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं या मेल कर सकते हैं।"