उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह उनकी सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की केवल एक अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
PhD Entrance Exam परीक्षा तिथियां
पीएच.डी. डीयू, जेएनयू, बीएचयू और बीबीएयू - 2023 के लिए प्रवेश परीक्षा 26, 27, 30 और 31 अक्तूबर, 2023 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में भारत भर के विभिन्न शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
इस वर्ष के परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एनटीए ने कुछ बदलावों की घोषणा की है, जिसमें सामान्य अनुभाग के विषय - वाणिज्य, वित्त, कला, संस्कृति और मानविकी - अंग्रेजी और हिंदी दोनों में द्विभाषी होंगे। इसमें कहा गया है कि कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 चार दिनों तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। छात्रों को टेस्ट पूरा करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा।