फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2024: अगले हफ्ते से शुरू हो सकते हैं ईसीएल, स्पोर्ट्स ट्रायल, कोटे का आवंटन तीसरे चरण के साथ

Thu, 08 Aug 2024 11:33 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रदर्शन आधारित कार्यक्रमों, ईसीए और खेल कोटे के लिए अगले हफ्ते को ट्रायल शुरू हो सकते हैं। इस कोटे का आवंटन तीसरे चरण के साथ ही होगा। 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राएं - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीयू में ईसीए, खेल और प्रदर्शन आधारित कार्यक्रमों में कोटे के लिए अगले हफ्ते से ट्रायल शुरू हो जाएंगे। कार्यक्रम की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। 
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के मुताबिक बीए संगीत, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, बीएससी शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा और खेल, बीएससी पीई व एचईआरएस, अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों और खेल सुपरन्यूमरेरी कोटा के लिए परीक्षण 12 अगस्त से शुरू हो सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर विद्यार्थी देख सकते हैं।

बता दें कि कोटे का आवंटन तीसरे चरण के साथ होगा। विवि की जानकारी के अनुसार सीडब्लयू, ईसीए, खेल, पीएमएसएसएस, सिक्किम नामांकित, दिल्ली विश्वविद्यालय वार्ड कोटा के सुपरन्यूमरेरी कोटा के लिए आवंटन तीसरे चरण के साथ किया जाएगा। तीसरे चरण के आवंटनों का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम कॉलेज में प्रवेश के लिए प्राथमिकता भरने की अंतिम तिथि शुक्रवार 9 अगस्त रात 11:59 तक के लिए बढ़ा दी गई है। जिन उम्मीदवारों का पहला चरण पूरा हो चुका है, वो दूसरा चरण पूरा करने के लिए अपने डैशबोर्ड पर लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन


उम्मीदवारों की चुनी गईं प्राथमिकताएं ही उनके आवेदन और प्रवेश को निर्धारित करेंगे। यदि किसी उम्मीदवार को कोई कार्यक्रम या कॉलेज स्वीकार्य है तो उसे अधिकतम संख्या में प्राथमिकता चुनने की सलाह दी गई है। दूसरे चरण की अंतिम तिथि के बाद कार्यक्रम और कॉलेज को जोड़ने-घटाने या संपादित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आईपीयू में विभिन्न कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। 

प्रवेश प्रक्रिया छात्र घर पर बैठे जान सकेंगे
ईसीए और खेल सुपरन्यूमरेरी कोटा के परीक्षण और प्रवेश की प्रक्रिया को समझाने के लिए शुक्रवार 9 अगस्त को तीन बजे एक वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। यह दिल्ली विवि के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को फॉर्म भरने के साथ ही पूरी प्रक्रिया जानने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें