फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू दाखिले : दूसरी स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट जारी, यहां देखें अपना नाम

Sun, 20 Dec 2020 02:43 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
delhi university
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी स्पेशल कट-ऑफ सूची जारी कर दी है। डीयू ने कहा, विशेष कट-ऑफ लिस्ट, सोमवार 21 दिसंबर से विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों में प्रदर्शित की जाएगी। संयुक्त सूची डीयू की वेबसाइट du.ac.in पर प्रदर्शित की गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि जिन आवेदकों ने डीयू कॉलेज में (गैर कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड सहित) प्रवेश लिया है, वे दूसरी विशेष कट-ऑफ एडमशिन राउंड में भाग लेने के पात्र नहीं हैं। 
विज्ञापन

उम्मीदवार, यह सत्यापित करने के बाद कि उनके नाम आवश्यक डीयू कट-ऑफ लिस्ट में हैं, प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। हालांकि, विभिन्न कॉलेजों ने छात्रों के दाखिले के संबंध में विशेष दिशा-निर्देशों जारी किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कट-ऑफ अंक और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार 21 दिसंबर (सुबह 10 बजे) से 22 दिसंबर (शाम 5 बजे तक) प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। डीयू की दूसरी स्पेशल कट ऑफ के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है।
विज्ञापन

इस वर्ष विश्वविद्यालय COVID-19 महामारी के कारण संपर्क रहित प्रवेश प्रक्रिया का पालन कर रहा है। डीयू ने कहा कि केवल वे अभ्यर्थी जो पहले कट-ऑफ राउंड और विशेष अभियान सहित पिछले कट-ऑफ राउंड में प्रवेश नहीं ले सके थे, इस दौर में प्रवेश के लिए पात्र हैं।

सूची यहां देखें
डीयू दूसरी स्पेशल कट-ऑफ 2020 : आर्ट्स एंड कॉमर्स
डीयू दूसरी स्पेशल कट-ऑफ 2020 : विज्ञान
डीयू दूसरी स्पेशल कट-ऑफ 2020 : बीए प्रोग्राम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें