Kerala Class 10 SSLC Result Date: उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE ) केरल ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार एसएसएलसी छात्रों का परिणाम 20 मई को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट एक बार जारी होने के बाद, छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइटों results.kerala.nic.in, keralapareekshabhavan.in या sslcexam.kerala.gov.in पर अपने अंक देख सकेंगे।
केरल एसएसएलसी या प्लस टू की आधिकारिक वेबसाइट keralapareekshabhavan.in या sslcexam.kerala.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर, कक्षा 10वीं के परिणाम के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
एक नई विंडो दिखाई देगी, अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
आपका केरल एसएसएलसी परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए प्रिंट आउट लें।