फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय: ओपन बुक परीक्षा में व्हॉट्सएप से विद्यार्थियों को मिलेंगे प्रश्नपत्र, मेल से भेज सकेंगे पेपर का हल

Wed, 17 Jun 2020 11:51 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय एक जुलाई से ओपन बुक परीक्षा का आयोजन करेगा। विद्यार्थियों को डीयू की वेबसाइट के जरिए प्रश्नपत्र मिलेंगे और छात्रों को ऑनलाइन ही इन प्रश्नपत्रों को हल करना होगा। इस बीच डीयू के एक अधिसूचना में कहा गया है कि विद्यार्थियों को अगर विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट में प्रश्नपत्र नहीं मिलता है, तो ऐसी स्थिति में उनको व्हॉट्सएप के जरिए प्रश्नपत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- CICSE: 10वीं, 12वीं के छात्रों के पास होगा बची हुई परीक्षाएं छोड़ने का विकल्प


डीयू ने विद्यार्थियों के लिए इस अतिरिक्त विकल्प की व्यवस्था इसलिए की है ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो। एसओएल के विद्यार्थी डीयू की वेबसाइट के साथ ही एसओएल की वेबसाइट के जरिए भी अपना प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, डीयू ने यह व्यवस्था भी कि है कि अगर नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड के लिए डीयू की वेबसाइट पर प्रश्नपत्र नहीं मिल पाता है, तो ऐसी स्थिति में मेल या व्हॉट्सएप के जरिए विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JEE Main-NEET EXAM 2020: सरकार 25 जून तक जेईई मेन और नीट पर ले सकती है फैसला


विद्यार्थियों को अगर अपने प्रश्नपत्र का उत्तर लिखने के बाद अपलोड करने में दिक्कत होगी, तो इसके लिए मेल पर पेपर का हल भेजने की व्यवस्था भी की गई है। हालांकि, यह व्यवस्था आपात स्थिति के लिए की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें