स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, आंध्र प्रदेश ने AP PolyCET के लिए आवेदन प्रक्रिया को बढ़ा दिया है। बता दें कि आवेदन जमा करने की तारीखों को बढ़ाकर अब 21 जुलाई, 2020 कर दिया गया है। यानी उम्मीदवारों के पास एक और मौका है। ध्यान दें कि अभी तक परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि जुलाई तक घोषणा हो जाएगी।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी ले सकते हैं। स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, आंध्र प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट polycetap.nic.in है। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 16 मार्च, 2020 से हुई थी। अब तारीखें एक महीने तक बढ़ा दी गई हैं। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके आवेदन पत्र भर सकते हैं।
ऐसे करें खुद को पंजीकृत-
- सबसे पहले परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को AP PolyCET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद अब होम पेज पर दिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद, उम्मीदवारों को अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। उम्मीदवार साइज का ध्यान रखें।
- आवेदकों को ऑनलाइन तरीकों से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और फॉर्म जमा करना होगा।
- बता दें कि फॉर्म भरने के बाद हॉल टिकट डाउनलोड किया जा सकता है। छात्र भविष्य के लिए प्रवेश पत्र संभालकर रखें।
बता दें कि AP PolyCET 2020 आंध्र प्रदेश के कॉलेजों में पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा वार्षिक रूप से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है और उम्मीदवारों को दो घंटे के लिए 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना होता है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।