फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: लेंसकार्ट सह-संस्थापक के डिग्री विवाद पर आया डीयू का जवाब, कहा- 'हमें कोई मेल नहीं मिला, न ही फॉर्म भरा'

Thu, 31 Jul 2025 07:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा है कि लेंसकार्ट के सह-संस्थापक सुमीत कपाही की डिग्री या मार्कशीट जारी करने को लेकर अब तक कोई औपचारिक आवेदन नहीं मिला है। डीयू ने कहा कि आवेदक/छात्र सुमीत कपाही ने न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन कोई फॉर्म भरा है।
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उसे लेंसकार्ट के सह-संस्थापक और प्रमोटर सुमीत कपाही की बी.कॉम (ऑनर्स) की डिग्री या मार्कशीट जारी करने के लिए अब तक कोई औपचारिक अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन


यह प्रतिक्रिया उस समय सामने आई जब लेंसकार्ट ने अपने आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) से पहले भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को दाखिल किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में इस बात का उल्लेख किया कि सुमीत कपाही अपनी डिग्री और मार्कशीट खोज नहीं पा रहे हैं।

डीयू के परीक्षा अनुभाग ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि उसने अपनी सभी शारीरिक और ईमेल रिकॉर्ड की पूरी तरह से जांच की, लेकिन सुमीत कपाही की ओर से कोई पत्राचार नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

न कोई ईमेल मिला, न फॉर्म भरा

बयान में कहा गया, “सावधानीपूर्वक सत्यापन के बाद यह पाया गया है कि सुमीत कपाही नामक आवेदक की ओर से डुप्लीकेट डिग्री या मार्कशीट जारी करने के संबंध में न तो कोई शारीरिक और न ही ईमेल के माध्यम से कोई अनुरोध प्राप्त हुआ है।”

हालांकि, विश्वविद्यालय ने यह जानकारी जरूर दी कि 16 जुलाई, 2025 को दीपेश नाम के एक व्यक्ति द्वारा "मिसलेनियस" कैटेगरी के अंतर्गत छह साल से पुरानी मार्कशीट जारी करने के लिए एक भुगतान किया गया था, जिसमें सुमीत कपाही का नाम दर्ज था। लेकिन यह भुगतान किसी औपचारिक आवेदन के साथ नहीं था।

यह भी पढ़ें: लेंसकार्ट के सह-संस्थापक को नहीं मिल रही डिग्री की कॉपी; DU को लिखे कई ईमेल और पत्र, नहीं मिला जवाब

बयान के अनुसार, “आवेदक/छात्र श्री सुमीत कपाही ने न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन कोई फॉर्म भरा है और न ही औपचारिक रूप से डुप्लीकेट डिग्री या मार्कशीट के लिए आवेदन किया है।”

डीयू प्रशासन ने सुमीत कपाही को सलाह दी है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://exam.du.ac.in/index.php?Services/Duplicate-Marksheet के जरिए आवेदन करें और आवश्यक शुल्क जमा कर दस्तावेज प्राप्त करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें