चौथी सूची के तहत आवेदन सोमवार और मंगलवार को स्वीकार किए जाएंगे और कॉलेज शुक्रवार (5 नवंबर) तक दाखिले की मंजूरी दे सकते हैं। प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए छात्रों के पास शुल्क का भुगतान करने के लिए शनिवार (6 नवंबर) को शाम 5 बजे तक का समय है। छात्र दूसरे कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए, रद्दीकरण शुल्क का भुगतान करने के बाद मौजूदा प्रवेश भी छोड़ सकते हैं।
लेडी श्री राम - चौथी सूची के तहत, लेडी श्री राम ने अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र और बी.कॉम (ऑनर्स) जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में प्रवेश बंद कर दिया है, हालांकि इतिहास पाठ्यक्रम अभी भी 99 फीसदी कट-ऑफ के साथ प्रवेश जारी है।
मिरांडा हाउस - कॉलेज ने अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश बंद कर दिया है, हालांकि अर्थशास्त्र (98.75 फीसदी), इतिहास (99 फीसदी), और दर्शनशास्त्र (96.75 फीसदी) अभी भी सीट्स उपलब्ध हैं।
हंसराज कॉलेज - शनिवार को अंग्रेजी के लिए प्रवेश बंद कर दिया लेकिन इतिहास (98 फीसदी) और बीकॉम (98.5 फीसदी) में अभी भी प्रवेश जारी है। अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए जारी चौथी सूची में कट-ऑफ में 99 फीसदी से 98.75 फीसदी तक 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की है।
हिंदू कॉलेज: सामान्य वर्ग में कला और वाणिज्य पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी सूची में ही प्रवेश बंद कर दिया था, सिवाय दर्शनशास्त्र के, जिसकी चौथी कट-ऑफ सूची में 97.5 फीसदी कट-ऑफ रखा गया है।
आईपी कॉलेज : यहां अंग्रेजी (96.75 फीसदी) और बी.कॉम (ऑनर्स) (96.75 फीसदी) को छोड़कर अधिकांश पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है।
गार्गी कॉलेज - साउथ कैंपस के गार्गी कॉलेज में अभी भी कुछ लोकप्रिय पाठ्यक्रमों जैसे बीकॉम (ऑनर्स) (97.25 फीसदी), राजनीति विज्ञान (97.5 फीसदी), अर्थशास्त्र (97.75 फीसदी) और अंग्रेजी (96.75 फीसदी) में सामान्य श्रेणी में सीटें उपलब्ध हैं।
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स: आरक्षित श्रेणियों के लिए जारी तीसरी सूची में दो पाठ्यक्रमों - बीकॉम (ऑनर्स) और अर्थशास्त्र के लिए कट-ऑफ को क्रमशः 99 फीसदी और 99.5 फीसदी तक कम कर दिया था। शनिवार को, ये दोनों पाठ्यक्रमों के लिए 97.5 फीसदी तक के कट-ऑफ के साथ प्रवेश जारी है।
इन पाठ्यक्रमों के लिए यहां उपलब्ध हैं सीट्स
- इतिहास का अध्ययन करने के इच्छुक छात्र अभी भी लेडी श्री राम कॉलेज (98 फीसदी), किरोड़ीमल कॉलेज (97.75 फीसदी), श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (97.25 फीसदी), रामजस कॉलेज (97.75 फीसदी) और कमला नेहरू कॉलेज (98 फीसदी) में आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए पांचवीं कटऑफ सूची 8 नवंबर को घोषित की जाएगी।