फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: इस साल 130 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट, अधिकतम सैलेरी पैकेज 31 लाख रुपये सालाना

Tue, 25 Feb 2020 09:50 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Delhi university
विज्ञापन

डीयू के नामी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) की प्लेसमेंट प्रक्रिया में बीते साल की तरह इस बार भी अधिकतम सैलेरी पैकेज 31 लाख रुपये सालाना रहा है जबकि औसतन सैलेरी पैकेज में इस बार बढ़ोतरी हुई है। बीते साल औसतन सैलेरी पैकेज 7.62 लाख सालाना था जो कि इस साल बढ़कर 9.8 लाख पहुंच गया। पहले चरण की प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान अब तक लगभग 130 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट से जॉब ऑफर मिले हैं।

जानें कितनी कंपनियों ने लिया हिस्सा...

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल एसआरसीसी कॉलेज की प्लेसमेंट प्रक्रिया काफी अच्छी रही है। पहले चरण की प्रक्रिया में 32 नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस बार 130 छात्रों को नौकरी के ऑफर मिले जो बीते साल की तुलना में 17.60 फीसदी अधिक है। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने 33.33 प्रतिशत नियोक्ताओं में बढ़ोतरी का दावा किया है। नए नियोक्ताओं में ई.कॉमर्स, कंसल्टिंग और अन्य क्षेत्रों की कंपनियां शामिल रही हैं। सबसे अधिक 53 फीसदी छात्रों का चयन कंसलटिंग क्षेत्र की कंपनियों ने किया है। 

ये भी पढ़ें- Leap Year: जब चार के बाद आ गया था 15 अक्तूबर, जानें हर चौथे साल फरवरी में क्यों होते हैं 29 दिन

शिक्षा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए  यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें