संघ लोक सेवा आयोग (UPSC- Union Public Service Commission) ने अभी हाल ही में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (जिसे प्री परीक्षा भी कहते हैं) के लिए ऑनलाइन फॉर्म का लिंक सक्रिय कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में बैठना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। उम्मीदवार को डायरेक्ट लिंक इस खबर में आगे मिल जाएगा।
अब सवाल यह है कि अगर आपके आवेदन में गलती हो गई तो क्या करें? आवेदन में सुधार का मौका मिलेगा या नहीं? क्या उम्मीदवार एक ही पद के लिए दो बार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं? इन सवालों के जवाब आपको इस खबर में आगे मिल जाएंगे।