फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी में प्रवेश के लिए की तिथियों की घोषणा, यहां लें पूरी जानकारी

Thu, 28 May 2020 04:06 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय या डीयू ने 8 जून से 30 जून तक यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी में प्रवेश के लिए संभावित पंजीकरण की तिथियां निर्धारित की हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए संभावित तिथियां 27 जुलाई से 10 अगस्त तक तय की गई हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग ऐजेंसी के द्वारा कराया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई तारीखों को भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की उच्च संख्या को देखते हुए अस्थायी रूप से बनाया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय का अनुमान है कि पीजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम 14 अगस्त तक जारी किए जाएंगे। पीजी छात्रों के लिए नया शैक्षणिक सत्र सितंबर, 2020 से शुरू होने की उम्मीद है। उम्मीदवार तिथियों से संबंधित पूर्ण जानकारी के लिए नीचे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

यूजी मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया की संभावित तिथियां:

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 08 जून, 2020 (सोमवार) 10:00 बजे से
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 30 जून 2020 (मंगलवार) को 05:00 बजे तक 
  • 12वीं के अंक अपडेट करने के लिए पोर्टल खुलने की तिथि: 31 जुलाई, 2020 से 09 अगस्त, 2020 (संभावित)

विज्ञापन

यूजी प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया की संभावित तिथियां:

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 08 जून, 2020 (सोमवार) 10:00 बजे से
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 30 जून 2020 (मंगलवार) को 05:00 बजे तक 
  • NTA द्वारा प्रवेश परीक्षा के संचालन तिथि: 27 जुलाई, 2020 से 10 अगस्त, 2020 (संभावित)

पीजी एंट्रेंस/ मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया की संभावित तिथियां:

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 08 जून, 2020 (सोमवार) 10:00 बजे से
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 30 जून 2020 (मंगलवार) को 05:00 बजे तक 
  • NTA द्वारा प्रवेश परीक्षा के संचालन तिथि: 27 जुलाई, 2020 से 10 अगस्त, 2020 (संभावित)

एमफिल/ पीएचडी में प्रवेश प्रक्रिया की संभावित तिथियां:

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 08 जून, 2020 (सोमवार) 10:00 बजे से
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 30 जून 2020 (मंगलवार) को 05:00 बजे तक 
  • NTA द्वारा प्रवेश परीक्षा के संचालन तिथि: 27 जुलाई, 2020 से 10 अगस्त, 2020 (संभावित)

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी परीक्षा की तिथियों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें