फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET SS counselling 2021: नीट एसएस काउंसलिंग में देरी से सेवाओं पर पड़ रहा असर, फोर्डा इंडिया ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Wed, 09 Mar 2022 11:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delay in NEET Super-Speciality Counselling 2021: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) 2021 की काउंसलिंग में देरी पर फोर्डा इंडिया ने सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
Delay in NEET SS counselling 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delay in NEET Super-Speciality counselling 2021: फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने नीट एसएस काउंसलिंग में हो रही देरी को लेकर चिंता जताई है। फोर्डा इंडिया ने इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भी लिखा है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) 2021 की काउंसलिंग में देरी पर फोर्डा इंडिया ने सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन

 

फेडरेशन ने कहा कि नीट सुपर-स्पेशलिटी काउंसलिंग 2021 और उम्मीदवारों के प्रवेश में हो रही देरी से गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल सेवाओं पर प्रभाव पड़ेगा। फेडरेशन ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखे पत्र में इस मुद्दे के जल्द से जल्द समाधान के लिए उचित उपाय करते हुए छात्रों की काउंसलिंग और प्रवेश की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है।

बता दें कि नीट सुपर-स्पेशलिटी काउंसलिंग 2021 पहले जुलाई 2021 में आयोजित होने वाली थी और शैक्षणिक सत्र पिछले साल अगस्त में शुरू होने वाला था। हालांकि, नीट एसएस परीक्षा इस साल जनवरी में आयोजित की गई थी और परिणाम 01 फरवरी, 2022 को घोषित किया गया था। इसके बावजूद काउंसलिंग शुरू नहीं हो सकी। क्योंकि, तमिलनाडु के इन-सर्विस उम्मीदवारों के लिए आरक्षण से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया अटकी हुई है।
 

फोर्डा ने अपने पत्र में लिखा कि अदालत में सुनवाई स्थगित और लंबित होने के कारण वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए प्रवेश में सात महीने की देरी हुई है। कोविड-19 महामारी की कई लहरों के दौरान, सुपर-स्पेशलिटी उम्मीदवारों के वर्तमान बैचों के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रभावित हुए हैं। वहीं, नए बैच के प्रवेश नहीं होने के कारण, उन पर काम का अत्यधिक दबाव है। इसलिए मामले में दखल देकर जल्द काउंसलिंग शुरू करवाने का प्रयास करें।
 
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड द्वारा सुपर स्पेशियलिटी कोर्स (नीट एसएस) में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके जरिये उम्मीदवारों को मेडिकल क्षेत्र में परम विशेषज्ञता पाठ्यक्रम मास्टर ऑफ चिरुर्गिया (एमसीएच) / डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (डीएम) आदि पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होकर देश भर के विभिन्न सरकारी, निजी और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) संस्थानों आदि में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें