फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2023 Answer Key: सीयूईटी यूजी की संशोधित उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 03 Jul 2023 09:10 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी 2023) के लिए संशोधित अंतरिम उत्तर कुंजी सोमवार तीन जुलाई को जारी कर दी है।
विज्ञापन
CUET UG Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG Revised Answer Key 2023 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी 2023) की संशोधित अंतरिम उत्तर कुंजी सोमवार तीन जुलाई 2023 को जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट  cuet.samarth.ac.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

CUET UG परीक्षा 21 मई से 17 जून 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई चरणों में आयोजित की गई थी। एनटीए द्वारा 29 जून को एक अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। यूजीसी प्रमुख एम जगदीश कुमार के अनुसार, एनटीए अगले कुछ दिनों में फाइनल उत्तर कुंजी जारी करेगा।

बता दें कि एक बार जब सभी आवश्यक पेपरों के लिए संशोधित कुंजी जारी हो जाती है और उम्मीदवारों से प्रतिक्रिया प्राप्त हो जाती है, तो एनटीए के विषय विशेषज्ञ इसकी समीक्षा करेंगे और इसके अनुसार अंतिम कुंजी तैयार करेंगे। अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग परिणाम तैयार करने के लिए किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CUET UG परिणाम 2023 15 जुलाई को आने की उम्मीद है।

 

CUET UG 2023 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया गया था। प्रवेश परीक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों/संस्थानों/संगठनों/स्वायत्त कॉलेजों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

CUET UG उत्तर कुंजी ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।

  • संशोधित अंतरिम उत्तर कुंजी के लिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • जिस परीक्षा में भाग लिया था उसकी उत्तर कुंजी जांचें।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें