फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG Hall Ticket: सीयूईटी यूजी फेज-2 चार अगस्त से, ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम हॉल टिकट

Mon, 01 Aug 2022 10:44 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2022 Admit Card Phase 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) 2022 के दूसरे चरण के एडमिट कार्ड को लेकर लाखों उम्मीदवार चिंतित और परेशान है। 
विज्ञापन
CUET Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG Phase 2 Hall Ticket 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) 2022 के दूसरे चरण के एडमिट कार्ड को लेकर लाखों उम्मीदवार चिंतित और परेशान है। 

विज्ञापन

सीयूईटी यूजी दूसरे चरण की परीक्षा चार अगस्त से शुरू होने जा रही है। ऐसे में सीयूईटी दूसरे चरण के एग्जाम हॉल टिकट जारी होने के बाद के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका यहां बताया जा रहा है। 

उम्मीदवार इसे फॉलो कर सकते हैं। सामान्य प्रक्रिया के तहत सभी पंजीकृत उम्मीदवार अपने पंजीकृत आईडी, पासवर्ड और अन्य जानकारियों के माध्यम से लॉग इन कर के सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट – cuet.samarth.ac.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया यहां बताई गई है। 
 

CUET UG एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?

  • चरण 1: सबसे पहले सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: अब होम पेज पर, छात्र लॉगिन अनुभाग पर क्लिक करें।
  • चरण 3: लॉगिन करने के लिए अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • चरण 4: आप शहर की सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड के लिंक देख पाएंगे।
  • चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए दोनों को डाउनलोड करें और सहेजें।
  • चरण 6: परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए प्रिंट आउट कर लें। 

 

CUET UG: परीक्षा केंद्र शहर की अग्रिम सूचना पर्ची जारी

इस बार सिर्फ दूसरे चरण के उम्मीदवारों को जुलाई के दूसरे सप्ताह में आधिकारिक सीयूईटी वेबसाइट से पहले ही परीक्षा केंद्र शहर की अग्रिम सूचना पर्ची मिल गई थी। इस पर्ची में अलग-अलग उम्मीदवारों को आवंटित शहर के नाम के साथ एक यूनिक डेट शीट भी होती है। इसके बाद प्रवेश पत्र के जरिये उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी जाती है। 

 

विज्ञापन

CUET UG: 15 से 20 जुलाई तक हुई थी पहले चरण की परीक्षा

इससे पहले पहले चरण की परीक्षा 15, 16, 19 और 20 जुलाई को आयोजित की गई थी और दूसरे चरण की परीक्षा 04, 05, 06, 07, 08, 10 और 20 अगस्त को होने वाली है। पहले चरण के दौरान पहले दिन की परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को बहुत सारी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। कई छात्रों ने आरोप लगाए थे कि परीक्षा आयोजक एजेंसी एनटीए ने अंतिम समय में परीक्षा केंद्र बदल दिए थे। इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और काफी छात्र परीक्षा देने से चूक गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें