फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन की समयसीमा नजदीक, इन टिप्स की मदद से मिलेगा पसंदीदा कॉलेज में दाखिला

Thu, 04 Apr 2024 10:31 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2024: सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। अपनी पसंद के कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए नीचे बताई बातें आपकी काफी मदद कर सकती हैं। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से तुरंत आवेदन कर दें।
विज्ञापन
CUET UG 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2024: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी परीक्षा को अनिवार्य कर दिया है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाता है। सीयूईटी परीक्षा को मिशन “वन इंडिया, वन एंट्रेंस एग्जाम” के आधार पर विभिन्न शिक्षा बोर्डों, अंकन प्रणालियों, कठिनाई स्तरों और विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं को एकजुट करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

विज्ञापन


यह परीक्षा भारत के 250 से अधिक विश्वविद्यालयों के स्नातक कार्यक्रमों के प्रवेश लेने का एक रास्ता है। प्रतिवर्ष लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इसी कारण सीयूईटी को सबसे बड़े यूजी प्रवेश कार्यक्रम का दर्जा प्राप्त है। 

पात्रता मानदंड

सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है। उम्मीदवारों के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। एससी, एसटी और ओबीसी-एनसीएल श्रेणियों के लिए यह सीमा 45% निर्धारित है।

फॉर्म भरते समय रखें ध्यान

अपने पसंद के कॉलेज में दाखिल पाने के लिए छात्रों को एजुकेशन एक्सपर्ट प्रवेंद्र सिंह बिरला द्वारा बताई गई इन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
विभिन्न विश्वविद्यालय सीयूईटी स्कोर के आधार पर अपनी मेरिट लिस्ट स्वयं तैयार करते हैं।
आप किसी पसंदीदा कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो विश्वविद्यालय का एप्लिकेशन फॉर्म जमा करते समय कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता को ध्यानपूर्वक भरें।
फॉर्म भरते समय उन्हीं विषयों का चयन करें, जो आपने कक्षा 12वीं में पढ़ा हो।

जल्द कर दें आवेदन

सीयूईटी यूजी 2024 फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 05 अप्रैल, 2024 यानी कल तक कर दी गई है, जबकि आवेदन सुधार करने की अंतिम तिथि 06 से 07 अप्रैल, 2024 है। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गवांए जल्द आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें।

विश्वविद्यालयों की काउंसलिंग प्रक्रिया

यदि आपने पसंदीदा विषय के अनुसार परीक्षा दी है, तो स्वाभाविक है कि आप सीयूईटी में अच्छे अंक और रैंक प्राप्त कर सकेंगे। इसी रैंक के आधार पर यूनिवर्सिटीज अपने कोर्सेज और कॉलेज की मेरिट लिस्ट जारी करती हैं। यदि आपके अंक उस कॉलेज की मेरिट लिस्ट के अनुसार हैं, तो ऐसे में आपके लिए पसंदीदा कॉलेज या कोर्स में एडमिशन लेने की संभावना भी बढ़ जाएगी। यह ऑनलाइन और पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया विश्वविद्यालयों द्वारा ही पूर्ण की जाती है। इसके बाद आपको निर्धारित फीस जमा करनी होती है।

विषयों के बारे में

एनईपी-2020 की सिफारिश पर सीयूईटी में विषयों की संख्या को 27 से बढ़ाकर 29 कर दिया गया है, इस सूची में फैशन स्टडीज और टूरिज्म विषयों को भी शामिल किया गया है। वहीं छात्रों द्वारा चुने जाने वाले परीक्षा के विषयों की संख्या को अधिकतम 10 से कम करके 6 कर दिया गया है। इसके अलावा स्पोर्ट्स और म्यूजिक के लिए दाखिले की प्रक्रिया ठीक वैसी ही है जैसी दूसरे कोर्सेज की। हालांकि, इन कोर्सेज के लिए छात्रों को ट्रायल देना होता है।
विज्ञापन

CUET UG Exam 2024: ऐसे करें आवेदन

सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल, यानी कल हैं। ऐसे में, इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाएं।
  • उसके बाद CUET UG 2024 आवेदन पत्र का लिंक खोलें।
  • नया उम्मीदवार पंजीकरण पृष्ठ खोलें।
  • रजिस्टर करें और अपना लॉगिन विवरण प्राप्त करें।
  • लॉग इन करके आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अपना फॉर्म सबमिट करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें