फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, बिना समय गवांए अभी भर दें फॉर्म

Sat, 30 Mar 2024 04:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गवांए अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। परीक्षा 15 मई से होनी निर्धारित है।
विज्ञापन
CUET UG 2024 Last Date - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बहुत जल्द सीयूईटी यूजी पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। इससे पहले, अंतिम तिथि मंगलवार रात 11 बजे तक थी, जिसे बाद में उम्मीदवारों के अनुरोध पर आगे बढ़ा दिया गया था। ऐसे में अगर किसी उम्मीदवार ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो तुरंत भर लें। आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाना होगा।

विज्ञापन


उम्मीदवारों ने पंजीकरण बढ़ाने के लिए एनटीए में आवेदन किया था, इसलिए फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च तक बढ़ा दी गई थी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि फॉर्म जमा करने का यह आखिरी मौका है क्योंकि पंजीकरण की समयसीमा को फिर से नहीं बढ़ाया जाएगा।

15 मई से होगी परीक्षा

एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा की तारीखें 15 मई 2024 और 31 मई 2024 के बीच हैं।
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

सीयूईटी यूजी प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न होंगे, जिनमें से अभ्यर्थियों को 40 का उत्तर देना होगा। CUET UG 2024 सामान्य परीक्षा में 60 में से 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। सामान्य परीक्षा प्रश्न पत्र में 10 प्रश्नों का विकल्प होगा ।

छात्रों को 45 मिनट में प्रश्न पत्र हल करना होगा। हालांकि, उम्मीदवारों को गणित/अनुप्रयुक्त गणित, अकाउंटेंसी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान/सूचना विज्ञान प्रथाओं और सामान्य परीक्षणों का प्रयास करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

छात्र अधिकतम छह टेस्ट पेपर (सामान्य टेस्ट और एक या दो भाषाओं सहित चार या पांच डोमेन विषय) के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनटीए ने कहा कि उम्मीदवारों को कम से कम एक भाषा का चयन करने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें