फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2022 Result: जल्द जारी होंगे सीयूईटी यूजी परीक्षा के परिणाम, जानें कैसे चेक कर सकेंगे

Mon, 12 Sep 2022 03:59 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2022 Result: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट यूजी (CUET UG 2022) आवेदन की संख्या के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के लिए करीब 14.9 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
CUET Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2022 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट यूजी (CUET UG 2022) के परिणाम अब जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। परिणाम को इसी महीने ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट  cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया....

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट, यूजी का आयोजन जुलाई-अगस्त महीने में किया गया था। परीक्षा देशभर के सैकड़ों शहरों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान तकनीकी खामियों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी।  

देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट यूजी (CUET UG 2022) आवेदन की संख्या के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के लिए करीब 14.9 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। पहले स्थान पर करीब 18 लाख आवेदन के साथ नीट और तीसरे पर करीब 09 लाख आवेदन के साथ जेईई मेन का स्थान है। 

कब जारी होंगे परिणाम?
यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी कि CUET UG 2022 के परिणाम को 15 सितंबर या संभावित हो तो इससे कुछ दिनों पहले ही जारी कर दिया जाएगा। यूजीसी के अध्यक्ष ने आगे सभी भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों को सीयूईटी-यूजी स्कोर के आधार पर यूजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने वेब पोर्टल तैयार रखने की सलाह भी दी है। एनटीए द्वारा गुरुवार, आठ सितंबर को सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी। 10 सितंबर, 2022 को रात 11.50 बजे तक उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन

कैसे चेक करेंगे परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • यहां 'CUET UG 2022 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें