MAH MBA MCA CET 2022: कब हुई थी परीक्षा?
महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा सेल की ओर से MAH MBA CET 2022 परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त, 2022 से लेकर 25 अगस्त, 2022 तक किया गया था। वहीं, MAH MCA CET 2022 परीक्षा का आयोजन 04 और 05 अगस्त, 2022 को किया गया था। अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त हो गया है और परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
MAH MBA MCA CET 2022: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
MAH-MBA/MMS CET 2022 और MAH-MCA CET 2022 परीक्षा के परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना होगा। ये सभी जानकारियों उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
MAH MBA MCA CET 2022: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- यहां होम पेज पर उपलब्ध MAH-MBA/MMS CET 2022 और MAH-MCA CET 2022 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।