CUET UG 2022 जुलाई से अगस्त तक चली परीक्षा
CUET UG 2022 की प्रवेश परीक्षा के पहले संस्करण के लिए 14.9 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। स्नातक प्रवेश परीक्षा छह चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण जो 15 जुलाई को शुरू हुआ था और छठे चरण की परीक्षा का समापन 30 अगस्त को हुआ है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश भर के 259 शहरों और देश के बाहर 10 शहरों में स्थित करीब 500 परीक्षा केंद्रों पर सीयूईटी यूजी आयोजित की।
CUET UG 2022 आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी आएगी
NTA की ओर से CUET की उत्तर कुंजी 2022 के साथ, उम्मीदवारों की CUET UG की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है। CUET UG 2022 उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन के साथ लॉग इन करना होगा। उम्मीदवारों को 200 रुपये प्रति प्रश्न चुनौती के प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करके सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी को चुनौती देने की भी अनुमति है। एनटीए सीयूईटी परिणाम घोषित करेगा और उम्मीदवारों की शिकायतों पर विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।