CBSE 10th Result: 23 से 29 अगस्त तक ऑफलाइन मोड में हुई थी परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 का आयोजन 23 से 29 अगस्त तक ऑफलाइन मोड में किया था। सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा टर्म 2 परीक्षा के सिलेबस के आधार पर आयोजित की गई थी। बोर्ड ने उन छात्रों के लिए सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की है जो न्यूनतम पासिंग मार्क्स से कम प्राप्तांक वाले एक या दो विषय में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते थे। परीक्षा में उपस्थित रहे छात्र निम्नलिखित वेबसाइट से सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:-
CBSE 10th Compartment Result: डिजिलॉकर पर मिलेगा स्कोर कार्ड
सीबीएसई 10वीं की डिजिटल मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डिजिलॉकर digilocker.gov.in पर भी जारी किया जाएगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं के कंपार्टमेंट स्कोर कार्ड को एसएमएस, आईवीआरएस के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करके अपने दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।