60 मिनट का दिया गया था समय
इकनोमिक्स, अकाउंटेंसी, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक्स प्रैक्टिस, कैमिस्ट्री, मैथ्मेटिक्स, जनरल विषयों की परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया गया था। परीक्षा के लिए भारत में 379 शहरों और विदेशों के 26 शहरों में परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में 1,195 विषय विशेषज्ञ और 5,65 अनुवादक थे।
इन विवि में होंगे दाखिले
सीयूईटी-यूजी की परीक्षा से 157 निजी, 46 केंद्रीय, 40 राज्य, 29 डीम्ड टू-बी यूनिवर्सिटी समेत विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि, धर्मशाला यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश, विश्व भारती, राजस्थान यूनिवर्सिटी, हरियाणा यूनिवर्सिटी समेत अन्य विश्वविद्यालय शामिल हैं।
अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा
सीयूईटी-यूजी की परीक्षा अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में हुई थी। सबसे अधिक 8,22,518 छात्रों ने अंग्रेजी माध्यम में परीक्षा दी थी। जबकि हिंदी माध्यम में 1,65,549 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसके अलावा कोंकणी और सिंधी में सिर्फ दो-दो छात्र थे।