CUET UG Form Correction: नाम, जन्म तिथि समेत कर सकेंगे ये बदलाव
उम्मीदवार सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपने विवरण में 15 सितंबर, सुबह 10 बजे तक संशोधन या बदलाव कर सकते हैं। एनटीए ने अपने बयान में बताया है कि सीयूईटी (यूजी) - 2022 के ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान भरे गए विवरणों में सुधार के लिए उम्मीदवारों से अनुरोध किया गया है। उम्मीदवार अपना नाम, माता का नाम या पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, PwBD, विश्वविद्यालयों की पसंद आदि परिवर्तन कर सकते हैं।
लागू हुआ तो जमा कराना होगा अतिरिक्त शुल्क
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अधिसूचना में उल्लेख किया है कि यदि आवश्यक हो तो अतिरिक्त शुल्क के भुगतान के बाद ही अंतिम सुधार लागू होगा। जैसे- श्रेणी, या पीडब्ल्यूबीडी में परिवर्तन के मामले में, यदि आवेदन शुल्क राशि पर कोई प्रभाव पड़ता है तो उम्मीदवार से लागू अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। साथ ही एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त भुगतान को वापस नहीं किया जाएगा।
रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी होगी
वहीं, रिजल्ट संबंधी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट- nta.ac.in, cuet.samarth.ac.in पर भी विजिट करते रहना चाहिए। CUET (UG) - 2022 से संबंधित और स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार NTA को cuetug@nta.ac.in पर लिख सकते हैं। इस बीच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CUET UG 2022 परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी 15 सितंबर, 2022 तक जारी की जाएगी। उम्मीदवार CUET UG 2022 उत्तर कुंजी और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in के जरिये डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि CUET UG 2022 का समापन 30 अगस्त को हुआ था।